मूल केस डायरी न मिलने से बेहमई कांड की सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि अगली तारीख 27 अप्रैल तय की गई है। वहीं आरोपी भीखा, विश्वनाथ और वादी जंटर सिंह अदालत पहुंचे। आरोपी पोसा बीमार चल रहा है।
इस कारण उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका। इस चर्चित मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जब फैसले की नौबत आई तो कोर्ट की पत्रावली में मूल केस डायरी नहीं मिली। डीजीपी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस वजह से करीब एक साल से फैसला अटका पड़ा है।