फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: टैंकर ने छात्रा को रौंदा, भड़के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने बरेली-इटावा हाईवे किया जाम

Tue, 06 Apr 2021 08:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कोचिंग पढ़ने जा रही साइकिल सवार बीटीसी छात्रा को टैंकर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सेंट्रल जेल चौकी के सामने शव रखकर बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम खुलवाने के लिए कोतवाल की परिजनों से नोकझोंक हो गई। डेढ़ घंटे बाद सीओ सिटी के समझाने पर परिजन माने। तब जाम खुल सका। शहर कोतवाली के गांव पपियापुर के मजरा अर्जुन नगला निवासी रामसेवक राजपूत की पुत्री रागिनी (24) बीटीसी के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी।

मंगलवार को सुबह लगभग 6:30 बजे वह साइकिल से भोलेपुर कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली। सेंट्रल जेल चौकी से पहले पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तभी पीछे से बरेली-इटावा हाईवे पर आ रहे दूध के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक व हेल्पर टैंकर छोड़कर भाग गए। रागिनी का शव गाड़ी पर रखकर ले जा रहे पुलिस वालों को परिजनों ने रोक लिया। इसके बाद शव उतारकर चौकी के सामने जाम लगा दिया। पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ के समझाने पर परिजनों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें