फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहमई कांड में सुनवाई अब 17 को, गायब मूल केस डायरी के बारे में अभी तक सुराग नहीं

Tue, 02 Feb 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
बेहमई कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहमई कांड के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। मूल केस डायरी के संबंध में एसएसपी कानपुर की तीन सदस्यीय टीम को कुछ खास हाथ नहीं लगा है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि अब मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


देशभर में चर्चित रहे बेहमई कांड की सुनवाई पूरी होने के बाद मूल केस डायरी पत्रावली में न मिलने से फैसला टल गया था। कोर्ट ने मूल केस डायरी पुलिस से तलब की थी। मामले में डीजीपी के निर्देश पर कानपुर एसएसपी, एसपी क्राइम व सीओ अकबरपुर की तीन सदस्यीय टीम गठित हुई थी। टीम ने केस डायरी के बाबत छानबीन की।

पिछले साल एक अप्रैल को जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की गई थी। मंगलवार को एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई हुई। फिलहाल एसएसपी की तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट भी मूल केस डायरी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कर सकी। जांच टीम ने रिपोर्ट में लिखा है कि मूल केस डायरी को लेकर कोर्ट में आंतरिक जांच कराए जाने की जरूरत प्रतीत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें