फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेहमई मामले में 25 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बहुचर्चित बेहमई कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। बुधवार को बचाव पक्ष की अन्य मामलों में व्यस्तता के कारण एक बार फिर मामले की सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने 25 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


सिकंदरा के बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को दस्यु फूलन देवी ने सामूहिक नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में गांव के ही वादी राजाराम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। पिछली तिथि पर बचाव पक्ष ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए बहस की थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि बुधवार को अन्य मामलों में व्यस्तता के कारण मामले में सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि नियत की है। इस दौरान आरोपी श्याम बाबू व विश्वनाथ अदालत में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें