फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सलेमपुर सीएचसी में फिर बेपटरी हुई स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 16 Jul 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। क्षेत्र की सलेमपुर सीएचसी में डाक्टरों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। डीएम के निर्देश पर सीएचसी में तैनात किए गए एमबीबीएस डॉक्टर को दोबारा मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया गया है। ऐसे में सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बेपटरी हो गई है। इतना ही नहीं एक वर्ष पहले सीएचसी में शासन से भेजी गई एक्सरे मशीन इंस्टाल न होने से मरीजों को एक्सरे की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बीहड़ पट्टी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए करीब आठ साल पहले 2013 में ढाई करोड़ से सलेमपुर सीएचसी बनाई गई। इसमें अभी तक इमरजेंसी सेवा नहीं शुरू हो सकी है। ओपीडी के नाम पर महज औपचारिकता की जा रही है। सीएचसी में एमबीबीएस डाॅक्टरों की कमी और इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार को अमर उजाला ने 9 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद जिलाधिकारी आलोक सिंह ने 13 मई का सीएचसी का निरीक्षण कर हकीकत परखी।
ग्रामीणों ने एमबीबीएस डाॅक्टरों व एक्सरे मशीन संचालन की मांग की। इस पर डीएम के निर्देश पर सीएमओ डाॅ. एके सिंह ने 14 मई को रसूलाबाद में तैनात एमबीबीएस डॉ. प्राणवीर सिंह व डाॅ. आरपी सागर को सलेमपुर में तैनात किया था। इससे सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी थी। इधर डेढ़ महीने के बाद एमबीबीएस डाॅ. प्राणवीर सिंह को दोबारा रसूलाबाद में भेज दिया गया। ऐसे में एक एमबीबीएस डाॅक्टर के सहारे सीएचसी का संचालन हो गया है। यहां आयुष चिकित्सक ध्रुव सिंह से ओपीडी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर सीएचसी में एक्सरे मशीन भी संचालित नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को एक्सरे के लिए सिकंदरा, पुखरायां या मेडिकल कॉलेज के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मामले में राजपुर पीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित निरंजन ने बताया कि डाॅ. प्राणवीर सिंह की रसूलाबाद सीएचसी में तैनाती थी। फौरी तौर पर उन्हें सलेमपुर सीएचसी में संबद्ध किया गया था। रसूलाबाद सीएचसी में वर्न यूनिट का संचालन शुरू हुआ है। इसके चलते डाॅ. प्राणवीर सिंह को मूल तैनाती स्थल पर भेजा गया है।
.............
सीएचसी में तैनात डाॅ. पीएचसी में दे रहे सेवाएं
राजपुर। सलेमपुर सीएचसी में एमबीबीएस डाॅ.आरपी सागर, आयुष चिकित्सक ध्रुव सिंह, डाॅ जीपी द्विवेदी, फार्मासिस्ट अरुण सिंह, आयुष फार्मासिस्ट शंकर सिंह वार्ड ब्वॉय गोविंद सिंह, चतुर्थ श्रेणी कपिल सचान व अजय कुमार की तैनाती है। यहां तैनात आयुष चिकित्सक जीपी द्विवेदी पिछले एक वर्ष से राजपुर पीएचसी में संबद्ध होकर सेवाएं दे रहे हैं। मंगलवार को डाॅ. ध्रुव सिंह सीएचसी में ओपीडी करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें