फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोरोना व ब्लैक फंगस से कानपुर हैलट में भर्ती शिक्षक की सोमवार देर शाम मौत हो गई। उन्हें 23 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी दाहिनी आंख खराब हो गई थी। इसके साथ ही निमोनिया हो गया, जिससे सांस तंत्र फेल हो गया था।
विज्ञापन

गांव चमियानी निवासी विकास कुमार पटेल (29) फतेहपुर जिले के ब्लॉक हथगांव के परिषदीय स्कूल में सहायक शिक्षक थे। तीन साल पहले उन्हें नौकरी मिली थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को उनकी ड्यूटी लगी थी। 27 अप्रैल को ड़्यूटी से वापस घर लौटने के बाद उन्हें बुखार आया। जांच में कोविड संक्रमित मिलने पर परिजनों ने 29 अप्रैल को कानपुर के नॉर्थ अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दो दिन बाद दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। आंख के नीचे काले स्पॉट पड़ गए। सोमवार शाम उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को शव न देकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विकास कुमार पटेल का विवाह 11 नवंबर 2020 को शालिनी के साथ हुआ था। पत्नी भी फतेहपुर जिले मेें ही शिक्षिका है। शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे। उसे नहीं पता था कि यह खुशियां कुछ समय में ही उसका साथ छोड़ देंगी। पति की मौत की खबर घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई। खुशी मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मृतक शिक्षक माता और पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की नौकरी लगने के बाद दोनों बहुत खुश थे। पिता सतीश पटेल के मुताबिक शादी से पहले ही बेटे ने घर बनवाया था। यह कहां पता था कि बेटा इतनी जल्दी साथ छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें