फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बीडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें साफ-सफाई और जलभराव का निदान, झाड़ियों की कटाई का काम शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सभी विभागों के अधिकारी जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन

बीडीओ बीएस शुक्ला ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नालियों की साफ-सफाई, जलभराव का निदान, झाड़ियों की कटाई पूरी कराएं।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से संचारी रोगों के विषय में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से कहा कि संचारी रोगों, पर्यावरणीय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जानकारी दें।
विज्ञापन

दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त लोगों को चिह्नित करने को कहा। इस दौरान बीईओ शिवबोधन वर्मा, पीएचसी के डॉ. प्रियंक तिवारी, एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार, सीडीपीओ प्रतिमा त्रिपाठी, सचिव नीलम कटियार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें