फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक को जड़ा थप्पड़, स्कूल देरी से पहुंचने पर हुआ विवाद, बीईओ से शिकायत

Sat, 07 May 2022 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में प्रधानाध्यापिका की ओर से शिक्षक को थप्पड़ मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में गांव बहादुरपुर लोहिया के कंपोजिट विद्यालय में देरी से पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। शिक्षक ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। बीईओ ने जांच की बात कही है। शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 7:20 बजे स्कूल गेट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी बीच प्रधानाध्यापिका ने प्रार्थना रोककर राष्ट्रगान शुरू करा दिया। इससे वह गेट पर ही सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापिका को देरी से पहुंचने की वजह बताई। इस पर उनसे विवाद हो गया। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका ने स्टाफ व बच्चों के सामने थप्पड़ मार दिया।

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सहायक अध्यापक संजीव कुमार 7:40 पर पहुंचे थे। देरी से आने का कारण पूछने पर अभद्रता और गाली गलौज की। बच्चों के सामने इस तरह की हरकत नागवार गुजरी। इस पर थप्पड़ मार दिया। बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें