फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हेड कांस्टेबल का शव नाले में मिला, चेहरा बुरी तरह था क्षत विक्षत, हाथों की उंगलियां थीं गायब, रिपोर्ट

Sat, 15 Jun 2024 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भगवतदास घाट स्थित नाले में हेड कांस्टेबल का मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हत्या और हादसे दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। फिल्हाल तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक खेमचंद्र का फाइल फोटो व वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव भगवतदास घाट स्थित नाले में पड़ा मिलि। हेड कांस्टेबल का शव क्षत विक्षत हो गया था। कांस्टेबल के ट्रेनी दरोगा बेटे ने फीलखाना थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को एक शव भगवतदास घाट के पास नाले में मिला। आवारा जानवरों के नोचने की वजह से शव क्षत विक्षत हालत में था। अज्ञात मानते हुए पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। छानबीन में पुलिस को एक रिक्शा चालक ने बताया कि एक सिपाही अक्सर यहां आकर कुछ लोगो के साथ शराब पीने के बाद पुलिस लाइन जाता था।
घटनास्थल के पास ही पुलिस की एक बेल्ट भी मिली, जिसके बाद पहले भगवतदास घाट के पास स्थित एक शराब के ठेके और फिर पुलिस लाइन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो शव मूलरूप से झांसी के लहराचूरा ग्राम लारौनी निवासी हेड कांस्टेबल खेमचन्द्र का निकला।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह सुबह पांच बजे पुलिस लाइन से निकले थे। पुलिस की सूचना पर मेरठ में तैनात खेमचंद्र के प्रशिक्षु दरोगा बेटे जितेन्द्र वर्मा ने शव की शिनाख्त की। जितेन्द्र ने फीलखाना थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल का शव नाले में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हत्या और हादसे दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। फिल्हाल तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह को पूरे प्रकरण की जांच दी गई है।  -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें