फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओला बाइक से पहुंचा था अटल घाट, लगा दी थी नदी में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ में सिद्धनाथ घाट पर गुरुवार शाम गंगा नदी में मिला शव यशोदानगर निवासी प्रियांशु शर्मा (28) का निकला। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन ने कपड़े और कड़े के आधार पर पहचान की। परिजन के अनुसार 28 जुलाई की देर रात प्रियांशु ने अटल घाट के लिए ओला बाइक बुक की। मोबाइल घर पर छोड़कर चुपचाप निकला। अटल घाट पर नदी में कूदकर जान देने का अंदेशा है।
विज्ञापन

नौबस्ता के यशोदानगर रविंद्रनगर निवासी प्रियांशु शर्मा एक बिस्कुट कंपनी में सेल्स का काम करता था। परिवार में पिता आनंद, मां राजकुमारी, छोटा भाई देवांश और बहन देवांशी हैं। देवांश ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे प्रियांशु किसी को बिना कुछ बताए चला गया था। बुधवार सुबह वह कमरे में नहीं मिला। घर पर ही प्रियांशु के मोबाइल फोन से पता चला कि उसने रात को अटल घाट के लिए ओला बाइक बुक की थी। शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया से सिद्धनाथ घाट पर लावारिस शव मिलने की सूचना मिली। जाजमऊ थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मोबाइल में फोटो दिखाकर पहचान कराई। परिजन घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया नदी में कूदकर जान देने की आशंका है। बहाव के कारण शव सिद्धनाथ घाट पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें