फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे एचबीटीयू के विशेषज्ञ, ये है तैयारी

Sun, 17 Mar 2019 10:26 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एचबीटीयू
विज्ञापन
कानपुर को स्मार्ट बनाने के लिए हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के विशेषज्ञों को जिम्मेदारी दी गई है। मंडलायुक्त ने इसके लिए एचबीटीयू कुलपति से संवाद किया था। एचबीटीयू कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने  सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, केमिकल सहित सात ब्रांच के प्रोफेसरों की टीम गठित की है।
विज्ञापन


सभी की बैठक बुलाकर योजना बनाई जाएगी। यह कमेटी स्मार्ट सिटी के अलग-अलग एजेंडे पर काम करेगी। कुलपति ने बताया कि स्मार्ट सिटी में थर्ड पार्टी के तौर पर एचबीटीयू के विशेषज्ञ काम करेंगे। शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्मार्ट सिटी का खाका तैयार किया जाएगा।

प्रशासन को विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की तरफ से हर तकनीकी मदद दी जाएगी। कुलपति स्वयं सिविल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ हैं। वह खुद इस प्रोजेक्ट पर निगरानी रखेंगे। प्रो. सिंह के मुताबिक शहर को ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति दिलाना, बेहतर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करना और स्वच्छता को बेहतर करने पर फोकस होगा। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें