फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBTU KANPUR: छात्रों और पूर्व छात्रों की सलाह पर अपग्रेड होगा एचबीटीयू, संस्थान ने 25 बिंदुओं पर मांगी है रेटिंग

Wed, 18 May 2022 08:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी अब सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए यूनिवर्सिटी खुद को अपग्रेड करेगी, जिसके लिए छात्रों और पूर्व छात्रों का सहयोग लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने और शैक्षिक स्तर को और अपग्रेड करने के लिए वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व छात्रों की भी सलाह ली जाएगी। संस्थान ने पूर्व छात्रों से 25 बिंदुओं पर रेटिंग मांगी है। छात्रों को भी वर्तमान में चल रही पढ़ाई के स्तर, संस्थान की खामियों और खूबियों के बारे में जानकारी देनी है। इसके अलावा अभिभावकों और कर्मचारियों को भी फीडबैक फार्म भरना होगा। 

विज्ञापन

हाल ही में विवि में यूजीसी की टीम ने दौरा किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दिशा में विवि आगे बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर विवि खुद में बदलाव लाना चाहता है। इसलिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संस्थान की वेबसाइट पर छात्रों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों के लिए फीड फार्म उपलब्ध हैं। छात्रों को फैकल्टी, रिसर्च वर्क, माहौल, लैब, प्रोफेसरों के व्यवहार सहित अन्य बिंदुओं और पूर्व छात्रों को एडमिशन प्रॉसेस, फीस स्ट्रक्चर, हॉस्टल संबंधी जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन

कर्मचारियों से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों और उनमें बदलाव व अभिभावकों से संस्थान के बारे में अनुभव पूछे गए हैं। कुलपति प्रो. शमशेर का कहना है कि छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और कर्मचारी संस्थान के मजबूत स्तंभ हैं। इसलिए सुझाव मांगे गए हैं, ताकि संस्थान में बेहतर बदलाव किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें