फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठी छात्राएं बोलीं- 'बाहरी लड़के परिसर में आकर करते हैं भद्दे-भद्दे कमेंट'

Sat, 26 Aug 2017 01:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजीकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) की छात्राओं ने छेड़छाड़ और लूट का आरोप लगाया है। कहा कि बाहरी लड़के परिसर में आकर भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं। परिसर के अंदर आने-जाने में कोई रोक-टोक नहीं हैं। हॉस्टल के बाहर भी उचक्के खड़े रहते हैं। छात्राएं जैसे ही किसी काम से हॉस्टल से निकलती हैं तो लड़के बीच रास्ते रोककर उनसे अभद्रता करते हैं।  
विज्ञापन
इस बाबत यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक स्तर पर कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई के बजाए वार्डन उल्टा हम लोगों को ही दोषी ठहराने लगीं। शुक्रवार को छात्राओं ने कुलपति कार्यालय पर धरना देकर सुरक्षा की मांग की। छात्राओं ने प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से मुलाकात भी की और यूनिवर्सिटी परिसर में बाहरी लोगों के घुसने पर आपत्ति जताई। हॉस्टल के बाहर खड़े होकर अश्लीलता करने वाले लड़कों पर कार्रवाई की मांग उठाई। 

शुक्रवार को छात्राओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान लंबे समय बाद प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक कैंपस पहुंचे। इस पर छात्राएं अपनी सुरक्षा से जुड़ी समस्या लेकर उनसे मिलने पहुंच गईं। पहले तो छात्राओं को टरकाने की कोशिश की गई। छात्राएं नहीं मानीं तो कुलपति उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलने को राजी हो गए।  
विज्ञापन
बातचीत के दौरान छात्राओं ने आपबीती सुनाई। कहा कि बीटेक सेकेंड ईयर की एक छात्रा कैंपस में ऑडीटोरियम के पास बैठी थी। इसी दौरान एक आदमी वहां आ गया। खुद को प्रोफेसर बताते हुए उसने छात्रा के हाथों से मोबाइल छीन लिया। अश्लील हरकतें करने पर छात्रा ने शोर मचाया तो वह पीछे के रास्ते से भाग गया। छात्राओं ने बताया कि उनके साथ ऐसी घटनाएं रोज होती रहती हैं। हास्टल से निकलते ही शोहदे पीछे पड़ जाते हैं। कई बार तो परिसर के अंदर तक आ जाते हैं। वार्डन से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा कहा कि तुम लोग बाहर क्यों निकलती हो। छात्राओं की शिकायत पर प्रभारी कुलपति ने सुरक्षा का आश्वासन दिया।
  बंद हो चिड़ियाघर की तरफ का गेट
छात्राओं ने कैंपस का दूसरा गेट जो चिड़ियाघर की तरफ खुलता है, उसे आम लोगों के लिए बंद करने की मांग की। कहा यहां से कोई भी कैंपस के अंदर आता-जाता रहता है और कुछ लोग बदतमीजी करते हैं। रोक-टोक नहीं होने के कारण वहां से कोई भी कैंपस में आ जाता है। छात्राओं ने कहा कि शाम को गर्ल्स हॉस्टल की तरफ लाइटें भी सही से नहीं जलती हैं। ऐसे में कोई वारदात हो सकती है।
  किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों किया जाए
एक शिक्षक ने छात्राओं से पूछा कि ऐसी कौन सी बड़ी घटना हो गई जो आप लोग इतना डर गई हैं। इसपर छात्राओं का जवाब था कि किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों किया जाए। छात्राओं ने कहा कि अगर समय रहते विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर कदम नहीं उठाएगा तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


-कहा बाहरी लड़के परिसर में आकर भद्दे-भद्दे कमेंट करते
-हास्टल के बाहर भी शोहदों के जमावड़ा, निकलना मुश्किल
-प्रभारी कुलपति को हालात बताए, सुरक्षा की मांग की
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें