Hardoi News: जनपद में बीते 36 घंटों से जारी आफत की बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह बेपटरी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 214 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर से लेकर गांव और बाढ़ प्रभावित इलाकों तक जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरदोई जिले में लगातार 36 घंटे से हो रही बरसात ने जनजीवन ठप कर दिया है। शनिवार को भी बारिश जारी है। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक मुताबिक, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 214 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से शहर से नगरों और बाढ़ प्रभावित गांवों में रास्तों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
जलभराव से लोगों को आवागमन लोगों को परेशानी हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। वहीं पेड़ों और उनकी डालों के बिजली लाइनों पर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा है।