फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अरौल में बारिश से जलमग्न हुए खेत, 24 घंटे से बिजली भी गुल, पेयजल संकट भी बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Sat, 26 Sep 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अरौल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने किसानों और ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खेतों में भारी पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
अरौल क्षेत्र में बारिश से जलमग्न खेत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के बिल्हौर अंतर्गत अरौल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से  हो रही बारिश के चलते खेत जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ग्रामीणों को जलभराव और बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार बारिश के बीच बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और पेयजल समेत रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें