फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की शादी में शामिल युवक ने तमंचे से की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग से मच गया हड़कंप, दो घायल

Tue, 25 Jun 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में दो घायल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जालौन में सिपाही की शादी में शामिल युवक ने तमंचे से अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की। जिससे सिपाही के दो रिश्तेदार छर्रे लगने घायल हो गए। फायरिंग से बरातियों व जनातियों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं गुस्साए बरातियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना के काफी देर बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को तमंचा कारतूस संग लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार की रात जेल में तैनात उरई निवासी सिपाही प्रदीप कुमार की शादी थी।

 
विज्ञापन

शादी समारोह में द्वारचार के दौरान जब गेस्ट हाउस के गेट पर ही बराती नाच रहे थे, तभी अचानक बरातियों के बीच से ही अमित कुमार निवासी रुरा थाना रेंढर ने कमर में लगा तमंचा निकाला और ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हाथ बहकने से तमंचे से चली गोली के छर्रे शादी में मौजूद रिश्तेदार राजेंद्र व राहुल को गोली लग गई। जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।

जिससे महिलाओं में चीख पुकार मच गई। बारातियों व जनातियों दोनों में ही हड़कंप मच गया। कुछ लोग घायलों को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां उसे उन्हें रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंच कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने आरोपी अमित को तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। हर्ष फायरिंग से शादी समारोह की सारी खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गई।

कोतवाल का कहना है कि दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी अमित का क्या आपराधिक इतिहास है और वह तमंचा कहां से लाया। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। पूछताछ की जा रही है। जल्द पता किया जाएगा। वैसे तो शहर के करीब हर एक गेस्ट हाउस में हर्ष फायरिंग मना है का बोर्ड टंगा रहता है, लेकिन पुलिस की सख्ती न होने के कारण सड़क से ही बराती फायरिंग करते हुए गेस्ट हाउस में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें