लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर
- फोटो : अमर उजाला
12वीं की परीक्षा पास करने वालों को भविष्य की संभावनाएं तलाशने में मदद करने के लिए ‘अमर उजाला-लक्ष्य-2019’ का आयोजन 28 और 29 जून को भाटिया होटल शास्त्री नगर में होगा। कार्यक्रम में देश के कॉलेजों और उनमें होने वाली प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
इसके पावर्ड बाई जीएलए यूनिवर्सिटी एवं को-स्पांसर्ड हैं भारतीय कंपनी सचिव संस्थान। ‘अमर उजाला’ हर साल छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग को लेकर कार्यक्रम का आयोजित करता रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में 12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के अधिकारियों से मिलने का मौका मिलेगा।
सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में बडी फॉर स्टडी की तरफ से छात्रवृत्ति की जानकारियां दी जाएंगी। मांइडलर की ओर से टॉप 50 छात्र छात्राओं को 6400 रुपये की साइक्रोमैट्रिक टेस्ट के साथ व्यक्तिगत कॅरियर काउंसलिंग नि:शुल्क की जाएगी।
मोटीवेशनल स्पीकर छात्रों को गाइडेंस दी जाएगी। 70 से 90 फीसदी अंक वाले छात्रों लकी ड्रा निकाला जाएगा। पहले तीन विजेताओं को मोबाइल फोन व एक छात्र को मेगा ड्रा में लैपटॉप दिया जाएगा एवं ‘कबीर सिंह’ मूवी के 100 पास हर घण्टे जीतने का मौका मिलेगा।
ऐसे लें प्रवेश
एजूकेशन फेयर में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं 9953186324 पर मिस कॉल दें और अधिक जानकारी के लिए 9450155488 पर संपर्क करें।
ये हैं प्रायोजक
एक्सिस कॉलेज, आपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंश, इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप इंस्टीट्यूशंस, अभिनव सेवा संस्थान, रामा यूनिवर्सिटी, डॉ. दिलीप गंगवार इंस्टीट्यूट, ओमेगा क्लासेज, लॉ मिलेट्री एकेडमी, साईं कॉलेज, जीएचएस-आईएमआर, डिजिटल एक्सपर्ट, गिफ्ट पार्टनर रिचा इलेक्ट्रानिक्स।