फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harmohan Singh's Death anniversary: पीएम मोदी बोलेः लोहिया- जयप्रकाश और हरमोहन के सपनों को पूरा कर रहा देश

Mon, 25 Jul 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।

सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व में देश को सर्वोपरि मानते हुए विपक्षी दलों ने भी एकजुटता दिखाई, चाहे वह परमाणु परीक्षण रहा हो या इमरजेंसी का विरोध। वर्तमान विपक्षी दलों की विचारधारा अड़ंगा लगाने वाली हो गई है।
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर किया ऑनलाइन संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और चौधरी हरमोहन सिंह यादव के सपनों को पूरा करने में देश जुटा है। वह चौधरी हरमोहन की पुण्य तिथि के अवसर मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित समारोह को दिल्ली से ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। कहा कि देश और समाज में बदलाव तभी आएगा जब समाज का कोई भी व्यक्ति शोषित-वंचित ना रहे। हम इसी लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने चौधरी हरमोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह स्वयं मेहरबान सिंह का पुरवा आकर लोगों से मिलना चाहते थे। लेकिन आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक रहा, जब जनजाति समाज से कोई देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचा है। ऐसे में इस अवसर पर दिल्ली में रहना आवश्यक था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो मुत्यु के बाद भी अमर रहते हैं। चौधरी हरमोहन उन्हीं में से एक थे। चौधरी हरमोहन ने समाज को नेतृत्व देने के लिए आने वाली पीढ़ियों का भी मार्गदर्शन किया। बताया कि ग्राम प्रधान से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले हरमोहन यादव लोकसभा तक पहुंचे। बताया कि एक समय ऐसा था जब यूपी की राजनीति मेहरबान सिंह का पुरवा से चलती थी। मोदी ने कहा कि हरमोहन एक फौलादी नेता थे, जिन्होंने सिख भाई-बहनों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। उनकी इस बहादुरी को देश ने पहचाना और उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व सांसद चौधरी सुखराम और उनके बेटे मोहित यादव को ऐसे आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें