फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हरिश्चंद्र बने भरथना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। बार एसोसिएशन भरथना की कार्यकारिणी के चुनाव में बुधवार को अधिवक्ताओं ने मतदान किया। पूरी प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की देखरेख में पूर्ण हुई। मतगणना के बाद मतों की गिनती हुई। इसमें हरिश्चंद्र पांडेय अध्यक्ष और राकेश सिंह चौहान महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव व सदस्य सुभाष चंद्र यादव, रामपाल यादव रम्मू, राघवेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल सिंह राठौर की निगरानी में दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 80 मत पड़े, जिनमें हरिश्चंद्र पांडेय को 44 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मान सिंह यादव को 35 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त घोषित हुआ। महामंत्री पद पर राकेश सिंह चौहान ने 50 मत पाकर विजय हासिल की, वहीं नरेंद्र कुमार को 29 मत मिले और एक मत निरस्त हुआ। परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थक अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत कर मिठाइयां बांटी। पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, महावीर सिंह, सुरेश यादव, अनिल तिवारी, प्रदीप तिवारी, श्री कृष्ण निराला, सुधीर यादव, राजीव श्रीवास्तव, रवींद्र चौहान, कुक्कू श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी। वहीं एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
इससे पहले कई पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुबोध यादव, मंत्री पद पर कप्तान सिंह व रूपेंद्र कुमार पहले ही विजयी घोषित किए जा चुके हैं। इसी तरह वरिष्ठ सदस्य के रूप में कृष्णकांत श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, रामस्वरूप यादव, बाबूराम यादव, विजयकृष्ण श्रीवास्तव, श्याममोहन यादव तथा कनिष्ठ सदस्य के रूप में गोविंद मिश्रा, रघुवीर सिंह निषाद, विनय कुमार, सुबोध कुमार व सत्यभान सिंह निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें