फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नवंबर को ही होगा चुनाव : एल्डर्स कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बार काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से स्थगित किए गए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी ने अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को बैठक की। इसमें सभी अधिवक्ताओं की सहमति के बाद एल्डर्स कमेटी ने पुराने चुनाव कार्यक्रम के तहत ही सात नवंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव कराने का फैसला लिया। इसे लेकर एक पत्र बार काउंसिल उप्र को भेजा गया है।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि डीबीए हॉल में सभी प्रत्याशी गणों एवं अधिवक्ता गणों बैठक की गई। बैठक में कहा गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से किसी फर्जी शिकायत पर बिना एल्डर्स कमेटी का उत्तर लिए चुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया, जो कि वैधानिक नहीं माना जा सकता है। प्रत्याशियों की ओर से चुनाव कराने के लिए प्रार्थना पत्र हस्ताक्षरित करवाकर, एल्डर्स कमेटी को दिया गया। इस पर सभी एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने प्रत्याशियों से विचार विमर्श करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव को कराने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उक्त पत्र के खंडन हेतु विशेष वाहक भेज कर खंडन प्राप्त कर सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव संपन्न हो सके। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश का भी उल्लंघन न हो। इस मीटिंग में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शांति स्वरूप पाठक, रविंद्र सिंह दुबे, रमा शंकर चौधरी, विशन चंद्र अग्रवाल, सहायक बृजेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी रूपेन्द्र सिंह चौहान के साथ करीब 200 अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें