फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अगले हफ्ते से जब्त होगी हरेंद्र की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में फंसे अवनीश दीक्षित के साथी हरेंद्र मसीह की अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई अगले हफ्ते से होगी। पुलिस ने अपराध से अर्जित चल व अचल संपत्ति जब्त करने के लिए झांसी के डीएम और एसएसपी को पत्र भेज दिया है। अनुमति मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम झांसी जाकर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित नजूल की एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में अवनीश दीक्षित के साथ ही हरेंद्र मसीह का नाम सामने आया था। मामले में अवनीश, हरेंद्र मसीह समेत 33 लोगों के खिलाफ कोतवाली में लेखपाल विपिन कुमार ने 28 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जमीन पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह ने भी 37 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अवनीश का गैंग पहले इंटर रेंज गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया। इसमें कुल 15 शातिर है। कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि अवनीश और हरेंद्र की संपत्तियों को जब्त करने से जुड़ी फाइल पुलिस कमिश्नर के पास के भेजी गई थी। हरेंद्र की फाइल को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की हरी झंडी मिल चुकी है। जबकि, अवनीश का मामला पुलिस कमिश्नर की कोर्ट में लंबित है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक हरेंद्र की संपत्ति को जब्त करने के लिए झांसी के डीएम और एसएसपी को पत्र भेजा गया है। अगले हफ्ते कोतवाली पुलिस की टीम झांसी जाकर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, विसेंट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल, अली अब्बास, जितेश झा, जितेंद्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो.वसीम खान, अखलाख अहमद शामिल है। विवेचना के दौरान अवनीश के रमन गुप्ता, अमन, नितिन समेत चार और साथियों के नाम खुले हैं। गैंगस्टर एक्ट में 14 (1) के तहत इन सभी की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें