मुंह व सिर से निकल रहा था खून
सड़क गीली होने के कारण वह बाइक को संभाल नहीं पाए। सड़क किनारे खड़े एक बबूल के पेड़ से भीषण टक्कर हो गई। आवाज सुनकर पिकेट पर तैनात गार्ड मुनेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी भागकर मौके पर आए। अजीत के मुंह व सिर से खून निकल रहा था। एंबुलेंस ने हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा है, जो खेती बड़ी करता है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।
मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था
उसकी पत्नी का नाम अमानिका सिंह है। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। थानाध्यक्ष रितेश चौहान ने बताया घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के पिता सतेंद्र सिंह की मौत इसी बाइक से दो साल पहले हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियाली के पास एक हादसे में हुई वह शिक्षा विभाग में अनुचर थे। छोटे बेटे अनुज सिंह को मृतक आश्रित में अनुचर पद पर कमालपुर में तैनात है।