फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, आठ माह पहले हुआ था निकाह

Sun, 18 Feb 2024 05:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लईक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी में पत्नी से विवाद के बाद फेरी लगाने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का आठ माह पहले निकाह हुआ था। सांडी थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा निवासी लईक (22) फेरी लगाकर कंगन और चूड़ी बेचता था। उसका निकाह आठ माह पहले लखीमपुर निवासी सजीना के साथ हुआ था। लईक की मां सूफिया के मुताबिक पिछले कुछ समय से लईक और सजीना के बीच विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


इसके कारण सजीना गांव में ही रहने वाली अपनी नानी की बहन के घर चली गई थी। शनिवार शाम सजीना के मामा जो कि लईक के चाचा भी हैं, ने विवाद के चलते लईक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद लईक का कुछ पता नहीं चला। देर रात 11 बजे उसका शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पत्नी से विवाद में युवक ने खुदकुशी की है। अगर मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें