फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टा, गमछा और मौत: ‘जीते जी न मिल सके, तो मौत को लगाया गले’, कुर्ते पर लिखे नाम दे रहे गवाही, पढ़ें मामला

Wed, 06 May 2026 05:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और किशोरी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद दोनों के शव मंगलवार सुबह बरामद हुए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे बकैना के पेड़ पर मंगलवार सुबह एक युवक और किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने गमछे से, जबकि किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाया। मामला प्रेम प्रसंग का है। किशोरी के पिता ने सोमवार शाम ही युवक पर किशोरी को शादी के लिए बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

मृतक खानदानी रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी (16) सोमवार शाम शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस न पहुंचने पर परिजन ने तलाश की। इस दौरान पता चला कि किशोरी के घर के सामने रहने वाला रवि उर्फ टाइगर (26) भी घर में नहीं है। इस पर किशोरी के चाचा ने शाहाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी।

दोनों के शव फंदे से लटके मिले
मंगलवार सुबह गिगियानी में सरकारी ट्यूबवेल के पास पेड़ की एक ही डाल पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। चौकीदार शिवपाल ने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई।  घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
दोनों मृतकों के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मृतक एक ही खानदान के हैं और रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजन ने फिलहाल कोई कार्रवाई करने की बात नहीं कही है। अगर परिजन कोई शिकायत करेंगे, तो कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी ने पेन से अपने कुर्ते पर युवक के साथ लिखा था नाम
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। जरूरी नमूने जुटाए। इस दौरान पता चला कि किशोरी ने अपने कुर्ते पर रवि का नाम लिखा था। रवि के नाम के साथ उसने अपना नाम भी लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव भी एक-दूसरे से गले मिलते हुए फंदे पर लटक रहे थे।
विज्ञापन

कई बार नाराजगी जता चुके थे परिजन
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि किशोरी और रवि के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजन को थी। दोनों के परिजन इस पर आपत्ति जताते थे। कई बार परिजन दोनों से नाराजगी जता चुके थे और आपस में दूरी बना लेने की नसीहत भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें