फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: बरातियों की वैन से भिड़ा डंपर, फिर एक के बाद एक टकराईं छह गाड़ियां; 16 घायल और 20KM लगा जाम

Wed, 06 May 2026 05:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पतारा में बुधवार रात ईको वैन और डंपर की भिड़ंत के बाद छह वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 16 लोग घायल हुए हैं। हादसे के कारण हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने रूट डायवर्जन और क्रेन की मदद से तीन घंटे बाद बहाल कराया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार रात करीब दो बजे ईको वैन और डंपर की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

हादसे में हाईवे पर लगभग 20 किमी जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। पतारा कस्बे में बरातियों से भरी ईको वैन तिलसड़ा मोड़ पर मुड़ते ही बंद हो गई। इस दौरान घाटमपुर की ओर से आ रहे डंपर ने ईको वैन में टक्कर मार दी। इसके बाद एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

कानपुर-सागर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
गंभीर हालत में 13 घायल रेफर
हादसे में गाड़ियों में सवार 16 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस व एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में 16 घायलों में 13 को रेफर कर दिया। इस दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम लग गया।

क्षतिग्रस्त वाहनों को लगभग तीन घंटे में हटवाया
पुलिस ने एनएचआई की क्रेन और जेसीबी की मदद से हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को लगभग तीन घंटे में किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। इस दौरान घाटमपुर चौराहे कानपुर की ओर रमईपुर चौराहे से रूट डायवर्जन करके हाईवे पर यातयात बहाल कराया है। वहीं सड़क हादसे में वैन में फंसे घायलों को सुरक्षित बहार निकालने के दौरान पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा के हाथ में वैन की लोहे की चद्दर से चोट आई है।
विज्ञापन

http://



ये हुए घायल

आशीष शर्मा (20) पुत्र राजेश शर्मा सिंगरसी भोगनीपुर कानपुर देहात, रुद्र (30 ) निवासी सनाथ खेड़ा मूसानगर, प्रांशु शुक्ला (20) पुत्र हरि ओम शुक्ला, सागर निवासी मूसानगर, घाटमपुर के मूसेपुर निवासी प्रदीप (40), मोहित, राजेश (40), रामबहादुर, अजय कुमार, नरेश, मनोज कुमार (45), जयराम (50) निवासी नरिहा अकबरपुर, खुशीराम निवासी कोरौ को रेफर किया गया। वहीं सर्वेश कुमार निवासी मूसानगर, हाशिम, सलमान निवासी बाराबंकी भी घायल हो गए। कुछ घायल निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें