फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पत्नी ने नहीं दी चाय तो पति ने खुद को तमंचे से मारी गोली, बाग में पड़ा मिला शव

Fri, 04 Dec 2020 05:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेेत्र के ग्राम लालपुर में स्थित यूकेलिप्टस के बाग में एक किसान ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। प्राथमिक पूछताछ  में चाय न देने पर हुए विवाद के बाद खेत में जाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सीओ सदर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। टडि़य़ावां थाना क्षेत्र के ग्राम एयारी निवासी दिनेश (४०) पुत्र मुन्नालाल खेती करता था। पड़ोसी गांव लालपुर में भी उसका यूकेलिप्टस का बाग है। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे दिनेश ने बाग में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी। टडिय़ावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

इसी बीच सीओ सदर एसआर कुशवाहा ने भी मौके पर पहुंच मृतक के पिता मुन्नालाल और पत्नी मुन्नी से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दिनेश ने घर में चाय मांगी थी, लेकिन वह दूसरे घरेलू कार्य कर रही थी।

इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया और गुस्से में दिनेश घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें