Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र के आटा मऊ गांव में दो युवकों के शव मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कछौना के रहने वाले थे और उनकी धारदार हथियारों से निर्मम हत्या की गई है।
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आटा मऊ गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो युवकों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक कछौना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं।
विज्ञापन
इससे यह स्पष्ट होता है कि शातिर बदमाशों ने धारदार हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों की शिनाख्त के साथ-साथ हत्या के कारणों की गहराई से छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।