Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसमई के पास गुरुवार सुबह दिल्ली से आ रही साहिबाबाद डिपो की एसी बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फर्रुखाबाद जिले में दिल्ली से आ रही साहिबाबाद डिपो की एसी बस गुरुवार सुबह छह बजे मऊदरवाजा थाने के जसमई के पास पहुंची। उसी समय क़ायमगंज की ओर जा रहे ट्रक से टक़्कर हो गईं। इसमें नेकपुर चौरासी निवासी चालक विनय चौहान ओर परिचालक आकाश गुप्ता घायल हो गए।
घायलों को लोहिया अस्पताल में जाया गया। हालत गंभीर होने पर चालक को रेफर किया गया है। बस में बैठीं दो-तीन सवारियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने बस और ट्रक कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।