फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, मामा-भांजा घायल

Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में संडीला मार्ग पर घटना हुई। ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लदी थी। चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
मृतक दीपांशु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में संडीला मार्ग पर बाइक सवार मामा भांजे समेत तीन युवकों को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार शाम हुई घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामा-भांजा घायल हो गए। इनमें से मामा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग निकला।गोसवा निवासी दीपांशू (25) खेती करते थे।
विज्ञापन


गांव निवासी जय सिंह ने बताया कि उनका पुत्र संदीप (25) दीपांशू और अपने मामा कानपुर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिराइचमऊ निवासी छोटे (35) के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से गए थे। यह तीनों एक ही बाइक पर स वार होकर मल्लावां सामान खरीदने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे यह लोग वापस गांव जा रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था।

इसी दौरान मल्लावां-संडीला मार्ग पर तेंदुआ गांव के सामने संडीला की तरफ से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिरे। घटना में बाइक पर सबसे पीछै बैठे दीपांशू की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप और छोटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से छोटे को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। दीपांशू का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह पांच भाई बहनों मे सबसे बड़ा और अविवाहित था। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें