फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दंपति की कार नहर में गिरी, पत्नी का सुराग नहीं, पति ने किसी तरह नहर से निकल बचाई जान

Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के टडियावा में पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे युवक की कार संदिग्ध हालात में नहर में जा गिरी। सिकरोहरी पुल के निकट हुई घटना में पति किसी तरह नहर से बाहर निकल आया, जबकि पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अहिरोरी निवासी तबरेज( 26) पुत्र नसीम की ससुराल गोपामऊ कस्बे के कन्नौजी पूर्वी में है। शुक्रवार को तबरेज अपनी पत्नी आसमा (24) के साथ ससुराल गया था। देर रात दोनों कार से वापस अहिरोरी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिकरोहरी पुल पर संदिग्ध हालात में कार नहर में जा गिरी।

तबरेज किसी तरह नहर से बाहर निकल आया ,जबकि उसकी पत्नी आसमा का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना का पता चलने पर पुलिस व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल पुलिस आसमा का सुराग लगाने के लिए नहर में समरहटा पुल के पास जाल लगवाने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि तबरेज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना कैसे हुई है। इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है ।फिलहाल आसमा की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें