फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लामबंद हुईं मुख्य सेविकाएं, बैड टच का है आरोप

Sat, 13 Dec 2025 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

नवनियुक्त मुख्य सेविका ने लिपिक पर बैड टच का आरोप लगाया है। सीडीओ ने जिला गन्ना अधिकारी को मामले की जांच सौंपी।
विज्ञापन
सीओ सिटी अंकित मिश्रा और नगरमजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को शिकायती पत्र देतीं मुख्य सेविका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल विकास पुष्टाहार विभाग में तैनात लिपिक के खिलाफ मुख्य सेविकाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लिपिक पर बैड टच का आरोप लगाकर मुख्य सेविका ने शनिवार को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में साथी मुख्य सेविकाओं के साथ मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग सीओ और नगर मजिस्ट्रेट से की।
विज्ञापन


बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग में नवनियुक्त मुख्य सेविका ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। उनका आरोप है कि कार्यालय में तैनात लिपिक बैडटच किया करते हैं। मना करने पर निलंबित कराने की धमकी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि कार्यालय ही नहीं वह लखनऊ घर जाने के लिए जिस ट्रेन से जाती है, उसी ट्रेन के उसी कोच में वह भी सवार हो जाते हैं और सफर के दौरान भी परेशान करते हैं। मुख्य सेविका ने लिपिक की मौजूदगी में कार्यालय में खुद को असुरक्षित बताया था। मामले में सीडीओ ने जिला गन्ना अधिकारी को जांच सौंपी है। उधर दूसरी ओर शनिवार को मुख्य सेविका ने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा और नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी से भी मुख्य सेविकाओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने बताय कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें