Hardoi News: मुख्यमंत्री ने पूछा श्याम प्रकाश अब होश में हो कि नहीं। मुस्कुराहट के साथ इस सवाल का जवाब भी देने में गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश नहीं चूके। उन्होंने कहा कि जब तक आपको प्रधानमंत्री नहीं बना लेंगे, तब तक होश में नहीं आएंगे।
हरदोई जिले में कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी हेलीपैड तक जाने के लिए कार में सवार होते समय श्याम प्रकाश को देख मुस्कुरा दिए। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा श्याम प्रकाश अब होश में हो कि नहीं। मुस्कुराहट के साथ इस सवाल का जवाब भी देने में गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश नहीं चूके।
विज्ञापन
श्याम प्रकाश ने कहा कि जब तक आपको प्रधानमंत्री नहीं बना लेंगे तब तक होश में नहीं आएंगे। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और कार आगे बढ़ गई। दरअसल, 22 मार्च को गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के मुरादपुर में एक कार्यक्रम आयोजित था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे।
बाबा दिल्ली जाएं और यूपी केशव मौर्य संभालें
डिप्टी सीएम के संबोधन से पहले विधायक श्याम प्रकाश ने माइक संभाला। अपने अंदाज में कह दिया कि हमारी तो इच्छा है कि बाबा दिल्ली जाएं और यूपी केशव मौर्य संभालें। उनका यह बयान सियासत में कई सवाल छोड़ गया था और बाद में सोशल मीडिया पर विधायक ने कहा था कि उनकी मंशा यह थी कि भविष्य में योगी प्रधानमंत्री बनें और केशव मौर्य मुख्यमंत्री।