इसी तरह का एक ऑटो बृहस्पतिवार को नौ सवारियां लेकर संडीला की तरफ जा रहा था। हरदलमऊ गांव के पास ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच की कार्रवाई में जुटी है।
मृतकों की हुई शिनाख्त
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की है, रंजीत (27) ऑटो चालक निवासी बाजरखेड़ा कासिमपुर, निसार (35) निवासी बनवा कछौना, रविंद्र (19) पुत्र नंदराम निवासी ग्राम मलहन खेड़ा थाना कासिमपुर, फूलजहां (28) पत्नी सिराज निवासी ग्राम बेहटा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव, अंकित (20) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बहदिन थाना कछौना, बिटान उर्फ पिंकी 30 पत्नी रोहित निवासी ग्राम धतीगढ़ा थाना कासिमपुर और मृतक अयाज (3) पुत्र सिराज निवासी ग्राम बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव शामिल हैं।