फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: आठ माह से गायब युवती के अवशेष मिले, हत्या के आरोप में प्रेमी व पिता गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Sat, 16 Oct 2021 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में युवती की हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र में आठ माह से गायब युवती के अवशेष मिले हैं। घटना में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती को उसी के प्रेमी ने मारकर दफना दिया था। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रेमी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर युवती के अवशेष और उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


ये है पूरी घटना
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआइआर दर्ज कर तलाश शुरू की थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गाजीउद्दीनपुर निवासी राहुल और उसके पिता ठाकुर प्रसाद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि राहुल ने ही ज्योति की हत्या कर पिता की मदद से शव को दफन कर दिया था।

राहुल और ज्योति के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन राहुल उससे शादी करना नहीं चाहता था। ज्योति जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसने उसे रास्ते से हटाने की ही पूरी योजना बना ली। ज्योति को घर से बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को दफन कर दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जिस स्थान पर शव दफनाया गया था उसे खुदवाया गया तो ज्योति का कंकाल और दो सिम बरामद किए गए हैं। उसके कपड़े भी वहीं पर मिले, जिन्हें ज्योति के माता पिता ने पहचान लिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से अंधा था। किसी को शक भी नहीं था कि राहुल ऐसा कर सकता हैै, लेकिन विवेचनाधिकारी ने सूझबूझ से न केवल पूरे मामले का राजफाश किया बल्कि निर्दोष को जेल जाने से भी बचाया। पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें