फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Raid: फैक्टरी व किराना कारोबारी पर आयकर व जीएसटी का छापा, आधा दर्जन अधिकारी अभिलेख खंगालने में जुटे

Thu, 12 Dec 2024 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी व किराना कारोबारी पर आयकर और जीएसटी टीम ने छापा मारा है। करीब आधा दर्जन अधिकारी दुकान संचालक से पुछताछ करने के साथ अभिलेख खंगालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Income Tax and GST raid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी व किराना कारोबारी पर आयकर जीएसटी टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह पहुंची टीमें अभिलेख खंगालने के साथ अन्य जानकारी जुटाने में लगी हैं। कस्बे की नई तहसील के पास स्थित तिमंजिला मकान में करीब दस वर्षों से मेड़ीलाल चौरसिया किराना की दुकान के साथ थोक ब्रिक्री का काम भी करते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह लखनऊ से आई आयकर व जीएसटी टीम ने छापामारा मारा। करीब आधा दर्जन अधिकारी दरवाजा बंद कर दुकान संचालक से पुछताछ करने के साथ अभिलेख खंगालने में जुटे हैं। दुकान के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थिति पेस्टिसाइड बनाने वाली फैक्टरी आईपीएल में भी दूसरी टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार आईपीएल फैक्टरी से जुड़े दुकानदारों, ठेकेदारों पर एक साथ टीमों ने छापा मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें