फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुमटी में आग लगने से किराने का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित एक गुमटी में आग गई। इससें गुमटी में रखी नकदी और किराने का सामान जल गया।
विज्ञापन

कृष्णानगर निवासी राहुल केशरवानी नगर पंचायत के गोस्वामीनगर छीबों रोड में स्थित गुमटी में किराने की दुकान कर अपनी जीविका चला रहा था। उसने बताया कि बुधवार की दोपहर उसकी दुकान में पीछे से आग लग गई। दुकान में आग लगते देख राहुल अपने पिता रामसूचित एवं मां उर्मिला देवी के साथ आनन-फानन में दुकान से बाहर निकल गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में रखी नगदी सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अग्निपीडि़त ने लेखपाल प्रदीप तिवारी को बताया कि आग लगने से दुकान में रखे 40 हजार रुपये नकद व दो लाख रुपए का समान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें