उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिपाही हाथ में राइफल लिए दिख रहा है। वीडियो मोहल्ला शेख सराय का बताया जा रहा है। आरोप है कि सिपाही ने महिलाओं पर राइफल तान रखी है।
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही हाथ में राइफल लिए दिख रहा है। आरोप है कि सिपाही ने महिलाओं पर राइफल तान रखी है। मामले को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बताया कि दो दिन पहले की घटना है।
विज्ञापन
मोहल्ला शेख सराय निवासी एक महिला के खेत में आरोपी घुस गए थे। इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की थी। इसका पाली थाने में मामला दर्ज है। बताया कि आरोपी हासिम उर्फ टुइयां, आजाद उर्फ पाले व सादाब हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र मिला था। जिसकी जांच करने रविवार को पुलिस कर्मी गए थे।
जहां हिस्ट्रीशीटर के घर की महिलाएं सामने आ गईं और वह सभी मौके से भाग गए। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो गलत है सिपाही हाथ में राइफल लिए है। सभी आरोपियों पर गंभीर मामलों मेें मुकदमे दर्ज हैं।