फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महासचिव को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बरगदा पुरवा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ने बेटे का जन्मदिन धूमधाम मनाया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सपा महासचिव समेत एक सैकड़ा लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सपा महासचिव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बरगदापुरवा गांव निवासी सपा महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे ने मंगलवार रात अपने पैतृक आवास पर बेटे का जन्मदिन मनाया। जिसमें करीब एक सैकड़ा लोग शामिल हुए। भीड़ में शामिल अधिकांश लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कर रहे थे।
सपा नेता ने स्वयं इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गुरुवार को पुलिस ने सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव वीरे समेत 100 समर्थकों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अरवल थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सपा नेता को देर शाम गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां जमानत न मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें