हरदोई। पाली थाने में तैनात एक होमगार्ड ने सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा न कर पाने की टिप्पणी फेसबुक पर की है। यह टिप्पणी तेजी से वायरल हो रही है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
इटावा जनपद में पिछले दिनों एक शिक्षिका के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा बरामद किया था। जिसे लेकर एक व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट डाली थी। उस पोस्ट पर पाली थाने में तैनात होमगार्ड नवी अहमद ने टिप्पणी की।
उसने लिखा कि ‘इसमें क्या गलत है, जब सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं, तो स्वयं ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी’ होमगार्ड की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पाली थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नही है।