इसमें बताया कि खदरा रेलवे फाटक के खंबा नंबर 1173 के पास युवक-युवती के शव पड़े हैं। शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के पास से कोई भी चीज बरामद नहीं की गई है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों की पहचान के लिए टीम में लगाई गई है।