फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पीसीएफ कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला, पारिवारिक कारणों से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Jan 2026 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: विवेक नगर में रहने वाले पीसीएफ कर्मचारी ने पारिवारिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से पत्नी से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में पीसीएफ कर्मचारी ने दी जान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विवेक नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह पीसीएफ में कार्यरत एक कर्मचारी का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुरवार (36) पुत्र स्व. लखनलाल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जीआईसी के पीछे का निवासी था और वर्तमान में हमीरपुर शहर के विवेक नगर निवासी वीरेंद्र तिवारी के मकान में करीब दो वर्षों से किराये पर रह रहा था।

विज्ञापन

सतीश उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) में कार्यरत था, जिसका कार्यालय रमेड़ी, हमीरपुर में स्थित है।मकान मालिक वीरेंद्र तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार से सतीश कमरे से बाहर नहीं निकला था। बुधवार सुबह करीब सात बजे दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह कमरे के अंदर छत में लगे छल्ले से सफेद गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। सुबह दूध देने वाला भी दरवाजा खटखटाकर लौट गया था। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद
कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक पारिवारिक कारणों से परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई सचिन पुरवार ने बताया कि सतीश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मृतक आश्रित कोटे से नौकरी कर रहा था। पत्नी से उसका विवाद चल रहा था और वह बीते दो वर्षों से अलग रह रही थी। मृतक का एक आठ वर्षीय पुत्र है। पारिवारिक तनाव के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें