फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: तार से गला कसकर वृद्धा की हत्या, चारपाई पर पड़ा था शव, अकेली रहती थी मृतका, जांच शुरू

Wed, 31 Dec 2025 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बलहेरा गांव में अकेले रह रही वृद्धा की प्रेस के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बेहटागोकुल थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बलहेरा गांव में वृद्धा की प्रेस के तार से गला कसकर हत्या कर दी गई। बलहेरा निवासी सावित्री (60) घर में अकेली रहती थी। उनके परिजन लखनऊ में रहते हैं। मंगलवार को पूरे दिन सावित्री घर से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फोन पर उनके परिजनों को दी।

विज्ञापन

मंगलवार देर शाम परिजन गांव आए। घर के अंदर जाने पर सावित्री का शव चारपाई पर पड़ा मिला। प्रेस के तार से उनका गला कसा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर घटना को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें