साढ़े पांच साल से तलाश रही थी पुलिस
पुलिस की जांच में कलुआ पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम नदरई थाना व जनपद कासगंज का नाम प्रकाश में आया था। तब से पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को पकड़ने में पुलिस साढ़े पांच साल लगा दिए, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली
इस पर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हाल ही में इस आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी राघौपुर चौकी इंचार्ज विनोद गोस्वामी को सौंपी गई थी। बुधवार को दिन में चौकी इंचार्ज को आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली। तत्काल चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ आगरा पहुंचे।
आरोपी पर विभिन्न जिलों में दर्ज हैं नौ गंभीर मामले
उन्होंने आगरा एसटीएफ की मदद और मुखबिर की सूचना पर रेलवे ब्रिज के नीचे यमुना किनारे हाथी घाट से बदमाश को रात करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। आरोपी पर विभिन्न जिलों में नौ गंभीर मुकदमों के साथ गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है।