फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी: केंद्रीय मंत्री बघेल का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल

Thu, 21 May 2026 02:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Kanpur News: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को कानपुर में समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। सेंट्रल स्टेशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब अपने पुराने राजनीतिक ब्रांड से दूरी बनाने के लिए पीडीए की बात कर रही है, क्योंकि जनता सपा शासन की छवि को भय, आतंक, लूट, अपहरण, फिरौती और दंगों से जोड़कर देखती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और अन्य लोग भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने के अखिलेश यादव के दावे पर प्रो. बघेल ने कहा कि यह वैसा ही है जैसे कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के पुत्र सरकार बनाने का सपना देख रहे थे। प्रदेश की जनता पुनः भाजपा के विकास और सुशासन के पक्ष में वोट देगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के तेलंगाना के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, शिव कुमार पाठक, विधायक डॉ. सुरभि और विजय पांडे भी शामिल थे। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, दक्षिण इकाई के सह मीडिया प्रभारी विनय राठौर, अनूप तिवारी, अरविंद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

भाटी ने सवर्ण समाज का खुलेआम अपमान किया
प्रो. बघेल ने कहा कि राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी गलत थी। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर क्या कार्रवाई हुई, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। भाटी ने अपने बयान से सवर्ण समाज का खुलेआम अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राणा सांगा, भगवान परशुराम, अहिल्याबाई होल्कर और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों ने सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया है।

ट्रेन से आया हूं, ईंधन और खर्च की बचत हुई
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को लेकर प्रो. बघेल ने कहा कि देशवासियों को इसका अर्थ समझना चाहिए। इस समय पूरा विश्व ऊर्जा और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कहा कि वह टूंडला से कानपुर तक ट्रेन से आए हैं। इससे ईंधन और अनावश्यक खर्च की बचत हुई। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बर्रा
केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई श्रीराम पाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके बर्रा स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें तेलंगाना के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, शिव कुमार पाठक, विधायक डॉ. सुरभि और विजय पांडे प्रमुख थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें