फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शरारती तत्वों ने वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका पत्थर, संडीला आरपीएफ को जांच के निर्देश

Sun, 15 Dec 2024 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
आलमनगर स्टेशन से पहले यार्ड के पास वंदेभारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थर मार दिया। इससे एक कोच का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। मामले में लखनऊ मंडल ने संडीला आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


देहरादून से 13 दिसंबर को चलकर लखनऊ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर आलमनगर स्टेशन के यार्ड के पास रात करीब 10:20 बजे किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर सी-4 कोच की खिड़की पर लगा, जिससे उसका कांच टूट गया। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम को दी। आरपीएफ ने इसकी जानकारी संडीला पोस्ट, मुरादाबाद मंडल व लखनऊ मंडल को दी। लखनऊ पहुंचने पर ट्रेन के कोच की जांच की गई। संडीला आरपीएफ प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि मामले में लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें