फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 48 घंटे में भी टीम न खंगाल पाई अभिलेख, छानबीन जारी

Sat, 14 Dec 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-37- संडीला में आईपीएल फैक्टरी का बंद गेट। संवाद
विज्ञापन

आईपीएल और किराना व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास पर आयकर का छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। 48 घंटे में भी आयकर विभाग की टीम आईपीएल और किराना व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास पर अभिलेखों की जांच-पड़ताल पूरी नहीं कर पाई है। टीम की दोनों स्थानों पर शानिवार देर शाम तक छानबीन जारी थी।
बृहस्पतिवार की सुबह से औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडियन पेस्टीसाइड लि. (आईपीएल) फैक्टरी व नई तहसील के पास किराना व्यापारी मेड़ीलाल चौरसिया के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने फैक्टरी, किराना व्यापारी का प्रतिष्ठान और आवास कब्जे में ले लिया है। शनिवार शाम तक छापेमारी जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेड़ीलाल आईपीएल फैक्टरी में ठेकेदारी करते हैं। टीम लेनदेन से जुड़े अभिलेखों को खंगालने में जुटी है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई व्यापक स्तर पर हो रही है, जिसमें बड़े वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें