फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: महाकुंभ में हुई भगदड़ को मंत्री संजय निषाद ने पहले बताया छोटी-मोटी घटना, फिर शाम को दी सफाई

Wed, 29 Jan 2025 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

महाकुंभ में हुई घटना को मंत्री संजय निषाद ने पहले छोटी-मोटी बताया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर हरदोई आए थे।
विज्ञापन
डॉ. संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर बुधवार को हरदोई पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद प्रयागराज में हुई घटना पर बयान को देकर फंस गए। पहले तो घटना को छोटी-मोटी घटना बता दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर बयान वायरल हुआ तो फिर इस पर सफाई भी दी।

विज्ञापन




मछुआ समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर डॉ. संजय कुमार निषाद प्रदेश में संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। वह बुधवार को हरदोई पहुंचे। निरीक्षण भवन से शुरू हुई यात्रा जेल रोड से तिकुनिया पार्क, रेलवेगंज, रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा आदि क्षेत्रों से होते हुए निकली।
विज्ञापन


प्रेक्षागृह में पत्रकारों के महाकुंभ में हुई घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में छोटी मोटी घटना हो जाती है। घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। अखिलेश यादव के महाकुंभ में हुई घटना को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

डॉ. संजय निषाद ने देर शाम एक वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। कहा कि अखिलेश यादव के बयान कुंभ को सेना के हवाले कर देना चाहिए के जवाब में उक्त टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


कहा कि अखिलेश यादव खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें पुलिस पर भरोसा करना चाहिए। आस्था पर सवाल करने से पहले जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में कुंभ में एक हजार से अधिक लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए थी। विपक्ष प्रदेश का माहौल खराब करना चाह रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें