फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गड्ढे में डूबकर अधेड़ की मौत, लेखपाल ने कहा पांच लाख के लिए डूब जाते हैं लोग, फिर जमकर पिटे

Sun, 28 Jul 2024 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर मैकेपुर में गड्ढे में डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। लेखपाल की पांच लाख रुपये के लिए डूब जाते हैं.... की टिप्पणी पर विवाद हो गया। लोगों ने लेखपाल से मारपीट की। लेखपाल ने छह नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस के साथ मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी कोटेदार के पति की मैकपुर जाते समय खनन के गड्ढे में भरे पानी को पार करते समय डूबने से मौत हो गई। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हाे गए। मौके पर पहुंचे लेखपाल को घसीटकर गड्ढे में भरे पानी में फेंकने की कोशिश की गई, तो लेखपाल ने जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि समेत छह लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस सबके बीच चर्चा है कि लेखपाल की पांच लाख रुपये के लिए डूब जाते हैं.... की टिप्पणी से बात बिगड़ी और विवाद हो गया।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से कुछ ही दूरी पर एक्सप्रेस-वे भी निकला है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मिट्टी की जरूरत थी। इसके लिए क्षेत्रीय किसानों की जमीनों से खनन की अनुमति लेकर खनन किया गया था। खनन के बाद हुए गड़्ढों में इन दिनों पानी भरा हुआ है। गिरधरपुर निवासी अशोक दाढ़ी बनवाने के लिए रविवार सुबह मैकपुर जा रहे थे। इस दौरान खनन के गड्ढे में भरे पानी को पार करते समय वह डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

अशोक की पत्नी सरला देवी के पास गांव का कोटा भी है। पति की मौत की जानकारी पर वह बदहवास हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि लुधियापुर निवासी श्याम सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर लेखपाल अकील हनीफ मिर्जा राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर गए। इस बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हनीफ के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना की जानकारी पर जब वह मौके पर गए तो जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि श्याम सिंह, गिरधरपुर निवासी गाेविंद दीक्षित, अनमोल दीक्षित, मैकपुर निवासी रघुवीर सिंह और इनके पुत्रों, अमित सिंह व सूरज व 10 - 15 अज्ञात लोगों ने घसीटकर पानी भरे गड्ढे में फेंकने की कोशिश की। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें