फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: एनसीसी कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान की आशंका

Thu, 05 Nov 2026 11:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलग्राम रोड पर जल जीवन मिशन का काम करा रही एनसीसी कंपनी के गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। प्लास्टिक पाइप और अन्य निर्माण सामग्री होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Hardoi Fire Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में जल जीवन मिशन में भूमिगत पाइपलाइन बिछवाने और हर घर नल से जल योजना का काम करा रही फर्म की गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के छह वाहनों को लगाना पड़ा, तब आग पर काबू पाया जा सका। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम रोड पर जल जीवन मिशन का काम कर रही एनसीसी कंपनी का गोदाम है।

विज्ञापन



विज्ञापन



गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जब तक वहां रह रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते कि आग ने भीषण रूप ले लिया। आग के तेजी से फैलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप के मुताबिक, आग से गोदाम में प्लास्टिक पाइप आदि सामग्री जली है। आकलन के बाद ही आग से नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें