फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई हादसा: खेत पर बनी झोपड़ी ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, सुबह बेटे के पहुंचने पर हुई जानकारी

Wed, 26 Aug 2026 02:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में सो रही वृद्धा की झोपड़ी गिरने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतका अपने खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में सो रही वृद्धा की झोपड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह खेत पहुंचे बेटे के पहुचे पर हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नसीरपुर गांव निवासी शांति देवी (60) पत्नी स्व. राजकुमार खेत पर बनी झोपड़ी में रहकर खेत में फसल की देखभाल करती थी।

विज्ञापन

मृतका के पुत्र बताया कि मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद उनकी मां झोपड़ी में चारपाई डालकर सो गईं। रात में अचानक झोपड़ी उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह मलबे के नीचे दब गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो झोपड़ी गिरी हुई थी। मां मलबे के नीचे दब गई थीं।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका शांति देवी के दो पुत्र सतपाल और रामचेला हैं।दोनो पुत्र गांव के मकान में रहते हैं। सूचना मिलते ही सांडी पुलिस ने मौके पर पहुंचक शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें